मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री? ‘Gen-Z को धमका नहीं सकते’—राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ

SHUSHANT CASE – NCB का ताबड़तोड़ कार्यवाही, शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को हिरासत में लिया

SHUSHANT CASE – NCB का ताबड़तोड़ कार्यवाही, शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को हिरासत में लिया

मुंबई- सुशांत सिंह की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन के तहत आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ा एक्शन लिया है. एनसीबी ने आज सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया. इसके अलावा एनसीबी ने आज सुशांत सिंह के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को भी हिरासत में ले लिया है.

आज सुबह 6.30-6.45 के बीच एनसीबी की टीम सैमुएल मिरांडा और रिया-शोविक चक्रवर्ती के घर पर पहुंची थी. सुबह से चल रहे सर्च ऑपरेशन में दो टीम रिया के घर आई थीं और एक टीम सैमुएल मिरांडा के घर पर पहुंची थी. एनसीबी की टीम ने कीब 3.30 घंटे की पूछताछ के बाद सैमुअल मिरांडा को हिरासत में ले लिया. वहीं रिया के भाई शोविक को करीब 4 घंटे की पूछताछ के बाद एनसीबी की टीम अपने साथ ले गई.

शोविक के यहां एनसीबी ने कुछ इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेस अपने कब्जे में ले लीं और इसके अलावा एक डायरी भी बरामद की जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसमें ड्रग पेडलर्स या ड्रग माफिया से संबंधित कछ नाम मिल सकते हैं.

रिया की अपने भाई शोविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के बीच हुई एक चैट मिली जिसमें रिया ड्रग्स से जुड़ी बातें करती दिख रही हैं. उन्होंने इस दौरान बड जैसे ड्रग के शब्दों का इस्तेमाल किया.माना जा रहा है कि इस ड्रग्स को सुशांत के लिए ही रिया मंगवा रही थीं.

Share This
अगला लेख → बलिया- कमरे को लेकर झगड़ा,बवाल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,095 +167 (+0.21%)
निफ्टी 24,384 +67 (+0.28%)
मौसम
29°C
Light rain shower
💧 71% 💨 7 km/h
Dehradun