टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच शनिवार, 29 जून को खेला जाएगा. दोनों के बीच खिताबी मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में होगा। इस मैच के जरिए टीम इंडिया अपनी दूसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करने उतरेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में मैदान में उतरेगी. आइए जानते हैं कि आप इस टाइटल फाइट को कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं, यह ‘फ्री’ है।
कहां खेला जाएगा मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा.
कब खेला जाएगा मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला आज यानी 29 जून शनिवार को खेला जाएगा. मैच बारबाडोस के स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा. हालांकि भारतीय समय के मुताबिक मैच रात 8 बजे शुरू होगा.

