Posted By : Admin

शूटिंग के बीच में रवीना की बेटी राशा बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, किताब देखकर सभी हैरान रह गए

राशा थडानी अपनी डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ में अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में ‘आजाद’ का ट्रेलर सामने आया, जिसे देखने के बाद कई लोगों ने राशा की तुलना उनकी मां रवीना टंडन से की है। रवीना टंडन की तरह ही राशा भी 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई को भी नजरअंदाज नहीं किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राशा शूटिंग के बीच अपनी पढ़ाई करती दिख रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राशा अपनी वैनिटी वैन में बैठी हुई हैं, जहां एक तरफ उनका मेकअप हो रहा है और हेयरस्टाइलिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ उनका ड्रेसिंग टेबल पर एक बड़ी सी किताब रखी हुई है। जब वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति ने उनसे पूछा कि वो क्या कर रही हैं, तो राशा ने जवाब दिया, “मैं अपनी पढ़ाई कर रही हूं। मेरे बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं, और अब बस 10 दिन रह गए हैं। इसलिए मुझे पढ़ाई करनी है, और मेरा पहला पेपर भूगोल का है।”

राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का डांस नंबर ‘उई अम्मा’ रिलीज किया गया, जिसमें राशा का शानदार डांस और एक्सप्रेशंस दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहले ही ‘आजाद’ की रिलीज से पहले राशा की तारीफें कर रहे हैं।

रवीना टंडन को तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके पति अनिल थडानी एक बड़े फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं, जिन्होंने ‘भूल भुलैया’ से लेकर ‘स्काई फोर्स’ जैसी कई बड़ी फिल्मों के वितरण का काम किया है। अब रवीना और अनिल की बेटी राशा को अपनी पहली फिल्म में क्या कमाल दिखाती हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Share This