मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- भारतीय संस्कृति और आदर्शों से दूर है ये शब्द राजस्थान निकाय चुनाव में गजब नतीजा, BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट लोक आयुक्त संगठन के 50 साल पूरे, CM योगी बोले- 2017 में 60% शिकायतें राशन की थीं, अब शून्य पावर कट से मचा हाहाकार, पंजाब सरकार ने बदले बिजली विभाग के प्रमुख, गुरकीरत कृपाल सिंह को मिली कमान सतीश महाना को सोशल मीडिया पर बताया ‘गुंडा-आतंकी’, कानपुर में FIR दर्ज, आरोपी की तलाश तेज UP Election: धर्म से जाति की ओर बढ़ रहा चुनाव? BJP की अंदरूनी रिपोर्ट में सामने आई बड़ी चिंता ‘उमर खालिद की छवि चमकाने में जुटा JNUSU’, ABVP ने डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर उठाए सवाल हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे गगनजोत संधू ने की आत्महत्या, पंजाब के फार्म हाउस में खुद को मारी गोली पंजाब के सरकारी स्कूलों पर भिड़े AAP-कांग्रेस, सचिन पायलट को मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा चैलेंज यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का हेल्थकेयर दांव, शिक्षकों से आंगनबाड़ी तक को 5 लाख का कैशलेस इलाज

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत केस में CBI जांच शुरू

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत केस में CBI जांच शुरू

दिशा सालियान मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला अब एक बार फिर चर्चा में आ गया है, क्योंकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर CBI जांच के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने मुंबई पुलिस की अब तक की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा था कि करीब छह साल तक FIR दर्ज नहीं होना और मामले को सिर्फ हादसे के तौर पर देखना कई सवाल खड़े करता है।

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। दिशा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। दिशा की मौत के ठीक छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। दोनों घटनाओं के बीच समय का अंतर होने के कारण शुरुआत से ही दिशा की मौत को लेकर कई तरह के सवाल और दावे सामने आते रहे हैं।

दिशा की मौत की शुरुआती जांच मुंबई पुलिस ने करीब तीन महीने में पूरी कर ली थी। अक्टूबर 2020 में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। इसके बाद दिसंबर 2023 में मामले को दोबारा खोला गया और एक SIT का गठन किया गया। 2023 से 2025 के बीच हुई जांच में भी पुलिस ने दिशा की मौत को आत्महत्या ही माना और किसी साजिश से इनकार किया था।

वहीं, दिशा के पिता सतीश सालियान ने पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या की गई और इसके बाद मामले को दबाने की कोशिश हुई। उन्होंने आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की मांग की थी। CBI जांच के आदेश के बाद सतीश सालियान ने कहा कि वह पिछले छह साल से इसका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटी को खोने के बाद उनके लिए खुशी का कोई कारण नहीं है, लेकिन अब उन्हें कुछ राहत महसूस हो रही है।

सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा के मुताबिक, जांच में जिस व्यक्ति के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ सबूत नहीं मिलता है तो उसे आरोपी नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर CBI की जांच रिपोर्ट परिवार के पक्ष में नहीं आती है, तो परिवार को रिपोर्ट पर आपत्ति जताने और प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करने का कानूनी अधिकार रहेगा।

वकील के मुताबिक, शिकायत में आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, परमबीर सिंह, उद्धव ठाकरे, सचिन वाजे और पिछली SIT से जुड़े कुछ सदस्यों के नाम भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन नामों का FIR में होना या शिकायत में आरोप लगाए जाना अपने आप में किसी व्यक्ति के खिलाफ अपराध साबित नहीं करता। अब CBI की जांच में आरोपों और उपलब्ध सबूतों की पड़ताल की जाएगी।

मामले की सुनवाई के दौरान दिशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर भी सवाल उठाए गए। कोर्ट को बताया गया कि दिशा का पोस्टमॉर्टम एक डॉक्टर ने किया था, जबकि नियमों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम के लिए दो डॉक्टरों की जरूरत होती है। रिपोर्ट में सिर, हाथ, पैर और छाती पर चोटों का उल्लेख होने की बात सामने आई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच में रेप या यौन हमले के कोई सबूत नहीं मिले।

मुंबई पुलिस के पुराने रिकॉर्ड और जांच के मुताबिक, गवाहों के बयान और फॉरेंसिक जांच के आधार पर दिशा के खुद इमारत से छलांग लगाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि दिशा तनाव में थीं और घटना से पहले शराब के नशे में थीं। उनके मंगेतर ने भी किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया था। 2025 में दिए गए हलफनामे में भी पुलिस ने दिशा की मौत को आत्महत्या बताते हुए किसी साजिश की संभावना से इनकार किया था।

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान मामले से जुड़े आरोपों को खारिज किया है। नई दिल्ली में उन्होंने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और इसलिए वह इन आरोपों पर जवाब क्यों दें। अब CBI द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और पुराने पुलिस निष्कर्षों में कोई बदलाव होता है या नहीं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

Share
अगला लेख → राजस्थान निकाय चुनाव में गजब नतीजा, BJP उम्मीदवार को मिला सि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *