बिग बॉस 18′ का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है और दर्शक बहुत ही उत्सुक हैं यह जानने के लिए कि सलमान खान के इस चर्चित शो का विजेता कौन बनेगा। फिनाले से पहले शिल्पा शिरोडकर को एलिमिनेट कर दिया गया है। वहीं, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, चुम दरंग और रजत दलाल ‘बिग बॉस 18’ के टॉप 6 फाइनलिस्ट के रूप में सामने आए हैं। 16 जनवरी के एपिसोड में इन फाइनलिस्टों ने अपने यात्रा के वीडियो देखे, जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गए और वे भावुक हो गए।
अविनाश मिश्रा का जलवा
अविनाश मिश्रा का गार्डन एरिया में जब शानदार स्वागत हुआ, तो वह खुशी से झूमते हुए अपनी जर्नी वीडियो देखकर उत्साहित हो गए। उन्होंने मंच पर अपनी शर्ट उतार दी और अपनी टोन्ड बॉडी को दिखाया। बिग बॉस ने उन्हें घर का “विलेन” कहा था, लेकिन उन्होंने खुद को “हीरो” साबित किया। अविनाश की एब्स देखकर बिग बॉस ने उनकी तारीफ की।
करण वीर मेहरा की भावनाएं
करण वीर मेहरा भी गार्डन एरिया में अपनी जर्नी वीडियो देखने गए और दर्शकों का समर्थन पाकर वे भावुक हो गए। उन्हें देख दर्शक “द करण वीर मेहरा शो” के रूप में पुकारने लगे। स्क्रीन पर अपनी यात्रा के पलों को देखते हुए करण वीर की आंखों में आंसू थे, जो यह दिखाते थे कि उनका इस शो में कितना महत्वपूर्ण सफर रहा है।
ईशा सिंह का इमोशनल पल
ईशा सिंह भी अपनी बिग बॉस यात्रा का वीडियो देख कर बेहद भावुक हो जाती हैं और आंसुओं में बहक जाती हैं। उन्होंने अपनी बातों से दर्शकों का दिल जीता और बिग बॉस को धन्यवाद कहा कि उन्होंने उनकी यात्रा को इस तरह दिखाया। बिग बॉस ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने दोस्तों के लिए खड़ी रहती हैं, और यही कारण है कि लोग उन्हें पसंद करते हैं। बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को रात 9:30 बजे प्रसारित होगा। हालांकि, दिग्विजय राठी को छोड़कर सभी प्रतियोगी इस फिनाले में भाग लेंगे।

