Posted By : Admin

गाजर और इस चीज का इस्तेमाल करें और पाएं वो दमकती त्वचा, जो हर किसी की नजरें खींचे

सर्दियों में त्वचा का निखार कम हो जाता है और चेहरे पर सूखापन और थकावट दिखाई देती है। अगर आप घर बैठे बिना पार्लर जाए गुलाबी और चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं, तो गाजर और चुकंदर से बना फेस मास्क एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस मास्क को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करके आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है।

फेस मास्क बनाने का तरीका:

घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और चुकंदर को अच्छे से कद्दूकस करें। इसके बाद, कद्दूकस की हुई गाजर और चुकंदर को एक साफ सूती कपड़े में डालकर उनका रस निकाल लें। अब इस रस में एक चम्मच दही डालकर अच्छे से मिक्स करें। यदि आपको पसंद हो तो दही की जगह बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें:

अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद, ताजे पानी से फेस वॉश करें। आपको जल्द ही इसके अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे। इस पैक का उपयोग सप्ताह में दो बार किया जा सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद:

इस फेस पैक को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपको गुलाबी और चमकदार त्वचा प्राप्त हो सकती है। गाजर, चुकंदर और दही में मौजूद पोषक तत्व त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, यह दाग-धब्बों और मुंहासों को भी कम करने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Share This