Posted By : Admin

Varanasi : पांच हत्याओं के आरोपी विक्की को एक लाख रुपये के इनाम पर गिरफ्तार किया गया

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच लोगों की हत्या के आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश विशाल गुप्ता उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई भेलूपुर पुलिस द्वारा की गई, जो पिछले साल पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड की जांच कर रही थी। विशाल गुप्ता पर अपने चाचा और परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का आरोप था।

5 नवंबर 2024 को भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर से उनकी पत्नी नीतू, बेटी और दो बेटों के शव बरामद हुए थे। इन सभी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके अतिरिक्त, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का शव रोहनिया थाना क्षेत्र के मीरापुर रामपुर में उनके निर्माणाधीन मकान से मिला था, और उनकी भी गोली मारकर हत्या की गई थी।

पुलिस ने जांच के बाद पाया कि विक्की ने अपने मां-बाप की हत्या का बदला लेने के लिए अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। आरोप था कि विक्की के माता-पिता की हत्या का आरोप राजेंद्र पर था। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद विक्की को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

विशाल गुप्ता के फरार होने के कारण उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की का आदेश लिया गया था, और पुलिस ने राजेंद्र गुप्ता के घर पर कुर्की नोटिस चिपका दी थी। इसके साथ ही मोहल्ले में डुगडुगी भी पिटवाई गई थी, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे थे। घटना के बाद राजेंद्र गुप्ता की बुजुर्ग मां शारदा देवी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए पुलिस की कुर्की कार्रवाई को रोकने का अनुरोध किया था।

Share This