वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान घोषणा की कि अमेरिका भारत को अपनी सैन्य बिक्री में अरबों डॉलर की बढ़ोतरी करेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन भारत को अत्याधुनिक F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका जल्द ही पांचवीं पीढ़ी के एडवांस लड़ाकू विमान भारत को बेचेगा।
F-35 फाइटर जेट: दुनिया का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान
अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित F-35 लाइटनिंग II दुनिया के सबसे आधुनिक और बहुपयोगी लड़ाकू विमानों में से एक है। यह एडवांस तकनीक से लैस है और किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में दुश्मन पर सटीक हमला करने की क्षमता रखता है। इसकी उच्च गति और स्टेल्थ तकनीक इसे दुश्मन के रडार से छिपने में मदद करती है।
F-35 फाइटर जेट की कीमत
- F-35A (मानक संस्करण): लगभग 80 मिलियन डॉलर
- F-35B (शॉर्ट टेकऑफ/वर्टिकल लैंडिंग): लगभग 115 मिलियन डॉलर
- F-35C (विमान वाहक के लिए डिजाइन किया गया संस्करण): लगभग 110 मिलियन डॉलर
इसका संचालन भी बेहद महंगा है, जहां हर घंटे की उड़ान लागत करीब 36,000 डॉलर आती है।
F-35 की अनूठी विशेषताएं
- अत्याधुनिक स्टेल्थ तकनीक: यह विमान अत्यधिक गुप्त ऑपरेशन करने में सक्षम है और दुश्मन के रडार से बच सकता है।
- शक्तिशाली इंजन: इसमें F135 इंजन लगा है, जो 40,000 पाउंड थ्रस्ट उत्पन्न करता है और इसे मैक 1.6 (लगभग 1,200 मील प्रति घंटे) की सुपरस्पीड तक पहुंचा सकता है।
- हेलमेट-माउंटेड डिस्प्ले सिस्टम: पायलट को 360 डिग्री व्यू मिलता है, जिससे वह विमान के आर-पार भी देख सकता है।
- डिस्ट्रिब्यूटेड अपर्चर सिस्टम (DAS): इसमें छह इंफ्रारेड कैमरे लगे हैं, जो दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं।
- भारी हथियारों की क्षमता: यह विमान 6,000 से 8,100 किलोग्राम तक के हथियार ले जा सकता है, वह भी बिना स्टेल्थ क्षमता खोए।
F-35 बनाम अन्य फाइटर जेट
F-35 का कॉकपिट पारंपरिक लड़ाकू विमानों से अलग है। इसमें गेज या स्क्रीन की जगह बड़े टचस्क्रीन लगे होते हैं, जिससे पायलट को वास्तविक समय में महत्वपूर्ण डेटा मिलता है।
F-35 को उसकी एडवांस तकनीक, स्टेल्थ फीचर्स और घातक मारक क्षमता के कारण दुनिया का सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट माना जा रहा है। भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता साबित हो सकता है।

