Posted By : Admin

रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के लिए आई नई मुसीबत, महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और शो के मेज़बान समय रैना विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने दोनों को समन भेजते हुए उनसे 24 फरवरी को रणवीर और 18 फरवरी को समय रैना को साइबर सेल के सामने पेश होने को कहा है। यह मामला एक हालिया विवाद से जुड़ा है, जो समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में उत्पन्न हुआ।

इस शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया एक कंटेस्टेंट से पेरेंट्स से संबंधित एक अश्लील सवाल पूछते हैं, जो दर्शकों और सोशल मीडिया पर काफी विवाद का कारण बन गया। शो में की गई इस टिप्पणी के बाद, सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का ताता लग गया और इस घटना को लेकर लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे थे। रणवीर ने अपनी गलती को समझते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद, समय रैना ने अपनी तरफ से एक कदम उठाते हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड्स को डिलीट कर दिया।

महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में जांच शुरू कर दी और दोनों से पेश होने का आदेश दिया है। यह विवाद बढ़ने के बाद दोनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएँ आईं, जहां लोगों ने इस तरह के सवालों और शो की शैली पर सवाल उठाए। इस विवाद के बाद, अब यह देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share This