लखनऊ: गोरखपुर जंक्शन पर 12 अप्रैल से 3 मई, 2025 तक यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस 22 दिन की प्रक्रिया के कारण उत्तर रेलवे प्रशासन ने करीब 100 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अतिरिक्त, कई ट्रेनों के मार्ग और समय में भी परिवर्तन किया गया है। प्रभावित ट्रेनों में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
रद्द की गई ट्रेनें (प्रमुख लिस्ट)
- 55040 बढ़नी-नरकटियागंज पैसेंजर – 16 अप्रैल से 5 मई
- 55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर – 18 अप्रैल से 8 मई
- 55095/55096/55097/55098/55047/55048 गोरखपुर कैंट और नरकटियागंज के बीच चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनें – 16 अप्रैल से 8 मई के बीच विभिन्न तिथियों पर
- 15211/15212 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस – 16 अप्रैल से 4 मई
- 15034/15033 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस – 12 अप्रैल से 3 मई
- 12580/12579 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस – 14 अप्रैल से 3 मई
- 15273/15274 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस – 12 अप्रैल से 4 मई
- 15048/15047/15050/15049/15052/15051 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस – 13 अप्रैल से 5 मई तक विभिन्न तिथियों पर
- 18629/18630 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस – 18 अप्रैल से 3 मई
- 14009/14010 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस – 19 अप्रैल से 1 मई
- 15021/15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस – 21 से 29 अप्रैल
- 15027/15028 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस – 24 अप्रैल से 5 मई
- 13507/13508 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस – 25 अप्रैल से 3 मई
- 14617/14618 जनसेवा एक्सप्रेस (अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट) – 19 अप्रैल से 4 मई
- 15621/15622 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस – 24 अप्रैल, 1 और 2 मई
- 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल – 25 और 28 अप्रैल
- 15531/15532 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस – 27 और 28 अप्रैल
- 15705/15706 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस – 28 अप्रैल से 2 मई
- 04653/04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस – 30 अप्रैल और 2 मई
- 22551/22552 दरभंगा-जालंधर अंत्योदय एक्सप्रेस – 3 और 4 मई
- 15001/15002 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस – 19 अप्रैल से 5 मई (चयनित तिथियों में)
पुनर्निर्धारित (Rescheduled) ट्रेनें
- 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 24 अप्रैल और 1 मई को 4 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
- 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस – 12 अप्रैल को 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल – 14 अप्रैल को 1 घंटे देरी से चलेगी।
- 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी ट्रेन – 20 अप्रैल को पुनर्निर्धारित।
- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति – 22, 25, 26, 27 अप्रैल व 2 मई को 3 घंटे देरी।
- 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस – 26 अप्रैल व 2 मई को 3 घंटे देरी।
- 12522 एर्नाकुलम-बरौनी राप्ती सागर एक्सप्रेस – 25 अप्रैल को 4 घंटे देरी।
इस अवधि में यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से अवश्य पुष्टि करें।

