सुबह का नाश्ता हमारे दिन की ऊर्जा और स्वास्थ्य का आधार होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन ताजगी से भरा हो और शरीर में कमजोरी न हो, तो आपको नाश्ते में ऐसे विकल्प शामिल करने चाहिए जो पोषण से भरपूर हों। ऐसे ही एक बेहतरीन विकल्प हैं स्प्राउट्स, यानी अंकुरित अनाज। खासतौर पर मूंग दाल या चने के स्प्राउट्स सुबह खाली पेट खाने से न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है, बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाने में सक्षम होते हैं।
स्प्राउट्स में मौजूद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन C, A, K, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को पूरी तरह पोषण देने में मदद करते हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे आपका शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और फैट जमा नहीं होता। साथ ही इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है। इसके अलावा, इनका लो ग्लायसेमिक इंडेक्स डायबिटीज के मरीजों के लिए भी इन्हें एक आदर्श विकल्प बनाता है।
स्प्राउट्स पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे बीच-बीच में भूख लगने की संभावना कम हो जाती है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। साथ ही इनमें मौजूद एंजाइम्स और डाइजेस्टिव फाइबर पाचन को बेहतर करते हैं। यदि आप कब्ज, अपच या एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझते हैं, तो नियमित रूप से स्प्राउट्स का सेवन इनसे राहत दिला सकता है।
अब बात करते हैं इसे बनाने की विधि की, ताकि आप स्वाद के साथ सेहत का भी भरपूर ख्याल रख सकें।
रात में मूंग दाल या काले चने को पानी में भिगो दें और अगले दिन इन्हें छानकर किसी सूती कपड़े में बांधकर 10–12 घंटे तक गर्म जगह पर रखें। इससे ये अच्छी तरह अंकुरित हो जाएंगे। सुबह इन स्प्राउट्स को हल्का उबाल लें ताकि ये और भी पचने योग्य हो

