Posted By : Admin

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शिमला मिर्च कप केक रेसिपी, जानिए इसे बनाने की विधि

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा ट्रेंड करता रहता है। इन दिनों एक अनोखी और चौंकाने वाली रेसिपी इंटरनेट पर धूम मचा रही है — शिमला मिर्च कपकेक! आपने चॉकलेट, वनीला या रेड वेलवेट कपकेक तो ज़रूर खाए होंगे, लेकिन क्या कभी शिमला मिर्च से बना कपकेक चखा है? इंस्टाग्राम पर एक वायरल वीडियो में इस दिलचस्प रेसिपी को दिखाया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर पसंद भी कर रहे हैं।

क्या है शिमला मिर्च कपकेक और कैसे बनता है? आइए जानें:

स्टेप 1: सबसे पहले कुछ हरी और ताज़ा शिमला मिर्च लें। इन्हें बीच से काटकर अंदर के सारे बीज निकाल दें। फिर इन्हें अच्छे से धो लें।

स्टेप 2: अब कपकेक के लिए बैटर तैयार करें। आप चाहें तो अपना पसंदीदा कपकेक बैटर इस्तेमाल कर सकते हैं, चाहे वो चॉकलेट हो या वनीला।

स्टेप 3: एक आसान बैटर बनाने के लिए 2 चम्मच मैदा, 1 अंडा, थोड़ा सा कोको पाउडर, मक्खन, एक चुटकी बेकिंग पाउडर, पिसी हुई चीनी (लगभग 4 चम्मच) और थोड़ा दूध मिलाएं।

स्टेप 4: इन सभी चीज़ों को अच्छे से फेंटकर स्मूद बैटर तैयार करें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़े से चॉकलेट के टुकड़े भी मिला सकते हैं। अब इस तैयार बैटर को साफ की हुई शिमला मिर्च के अंदर भर दें।

स्टेप 5: अब इन भरी हुई शिमला मिर्च को माइक्रोवेव में रखें और लगभग 8-10 मिनट तक बेक करें। बीच में एक बार चेक कर लें कि केक पूरी तरह से पका है या नहीं।

लीजिए, तैयार है आपका हटके शिमला मिर्च कपकेक! इसे बच्चों या बड़ों सभी को सर्व किया जा सकता है। देखने में अलग, स्वाद में लाजवाब – और अगर आप किसी को न बताएं कि इसमें शिमला मिर्च है, तो शायद वो पहचान भी न पाए!

Share This