Posted By : Admin

रिलायंस बनी मैरी मीकर की ग्लोबल टेक लिस्ट में जगह पाने वाली अकेली भारतीय कंपनी

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने फेमस एनालिस्ट मैरी मीकर की तैयार की गई ग्लोबल टेक टॉप 30 की लिस्ट में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कंपनी है. इस लिस्ट में कंपनी का शामिल होना टेक्नोलॉजी के सेक्टर में इसके बढ़ते प्रभाव को दिखाता है, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की फील्ड में.

इस लिस्ट में शामिल टॉप-5 कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, एप्पल, अमेजन और अल्फाबेट के नाम शामिल हैं. इन सभी कंपनियों का हेडक्वॉर्टर अमेरिका में है. लिस्ट में शामिल दूसरी कंपनियां ताइवान, चीन, नीदरलैंड और दक्षिण कोरिया की हैं. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर रिलायंस ने कहा, यह रैंकिंग सालों के इनोवेशन, लीडरशिप और नेशन बिल्डिंग का सबूत है. मुकेश अंबानी के नेतृत्व को स्वीकारते हुए कंपनी ने देश के डिजिटल लैंडस्कैप पर अपना फोकस बढ़ाया है.

रिलांयस ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है. यह 10 लाख करोड़ (लगभग 120 बिलियन डॉलर) की नेटवर्थ को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है. जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही में RIL ने लगभग 9 परसेंट के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ग्रोथ के साथ 2.61 लाख करोड़ का प्रॉफिट कमाया. कंपनी को एनर्जी सेगमेंट से आ रही चुनौतियों के दौरान डिजिटल और रिटेल सेगमेंट से भरपूर सपोर्ट मिला.

इसके अलावा, JioHotstar के मर्जर के बाद यह भारत की तेजी से आगे बढ़ती हुई मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी बनकर भी उभरी है. लॉन्च होने के महज दस हफ्तों के भीतर इसने दुनिया का सबसे अधिक पेड यूजर बेस का मुकाम भी हासिल किया.

Share This