यूपी में मानसून के साथ बरसी आफत: वज्रपात से 5 की मौत, 6 लोग झुलसे, प्रशासन ने की सहायता की घोषणा, उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दस्तक तो दी, लेकिन राहत के साथ-साथ आफत भी ले आया। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में पांच लोगों की जान चली गई , जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
कौशांबी जिले में मंझनपुर तहसील के जुगराजपुर और तारा पुरवा गांवों में दो अलग-अलग घटनाओं में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्ची भी शामिल है। इन हादसों में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र स्थित शिब बख्स खेड़ा गांव में आम के बाग में बकरियां चरा रही दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इसमें ज्योति नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शारदा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छह बकरियों की भी मौत हो गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इन घटनाओं को दैवीय आपदा मानते हुए प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिला प्रशासन राहत कार्यों में जुट गया है और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सहायता पहुंचाई जा रही है।
जहां मानसून ने यूपी की गर्मी से राहत दी, वहीं आकाशीय बिजली ने कई परिवारों को गहरा ज़ख्म दिया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है, ऐसे में जनता से सतर्क रहने की अपील की गई है। उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दस्तक तो दी, लेकिन राहत के साथ-साथ आफत भी ले आया। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में पांच लोगों की जान चली गई , जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
कौशांबी जिले में मंझनपुर तहसील के जुगराजपुर और तारा पुरवा गांवों में दो अलग-अलग घटनाओं में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्ची भी शामिल है। इन हादसों में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र स्थित शिब बख्स खेड़ा गांव में आम के बाग में बकरियां चरा रही दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इसमें ज्योति नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शारदा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छह बकरियों की भी मौत हो गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इन घटनाओं को दैवीय आपदा मानते हुए प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिला प्रशासन राहत कार्यों में जुट गया है और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सहायता पहुंचाई जा रही है।
जहां मानसून ने यूपी की गर्मी से राहत दी, वहीं आकाशीय बिजली ने कई परिवारों को गहरा ज़ख्म दिया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है, ऐसे में जनता से सतर्क रहने की अपील की गई है।