प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर संवाद कर एक ऐतिहासिक पल को जन्म दिया। इस खास बातचीत की तस्वीरें खुद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा कीं और इस क्षण को “नए युग का शुभारंभ” बताया।
पीएम मोदी ने शुभांशु से बातचीत के दौरान कहा, “आपकी यह यात्रा केवल अंतरिक्ष की नहीं, बल्कि भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में एक नए युग की शुरुआत है।” उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
यह पहली बार है जब किसी भारतीय अंतरिक्ष यात्री से प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष में रहकर सीधे संवाद किया। इस बातचीत को लेकर देशभर में उत्साह है और वैज्ञानिक जगत में इसे ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शुभांशु शुक्ला की यह अंतरिक्ष यात्रा भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभा और वैश्विक सहयोग की एक मिसाल है।
इस संवाद से जुड़ी खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है और पाठकों को लेटेस्ट जानकारी देने के लिए टीम सक्रिय है। पल-पल की खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें

