Posted By : Admin

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलेगा? CM रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

दिल्ली के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन’ करने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को 19 जून को पत्र लिखकर यह प्रस्ताव रखा। गुप्ता का कहना है कि महाराजा अग्रसेन समाज सेवा और न्याय के प्रतीक हैं, इसलिए स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखना उपयुक्त होगा। यह जानकारी भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने साझा की है। पत्र की कॉपी अब सार्वजनिक हुई है, लेकिन रेलवे की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन राजधानी के प्रमुख स्टेशनों में से एक है।

Share This