Posted By : Admin

तालिबान शासन को रूस की मंजूरी, पुतिन ने अमेरिका को दिया झटका

भारत के सबसे खास दोस्त रूस के एक बड़े फैसले ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया है. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने गुरुवार (3 जुलाई, 2025) को कहा कि रूस आधिकारिक तौर पर उसके शासन को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है. चीन और पाकिस्तान सहित कई अन्य देशों की राजधानियों में तालिबान के राजदूत हैं, लेकिन उन्होंने इस्लामिक अमीरात को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है.

यह घोषणा अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी और अफगानिस्तान में रूस के राजदूत दिमित्री झिरनोव के बीच काबुल में हुई बैठक के बाद की गई. मुत्ताकी ने एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा कि यह साहसी निर्णय दूसरों के लिए एक उदाहरण होगा. अब जब मान्यता की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो रूस सभी से आगे था.

तालिबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जिया अहमद तकाल ने एएफपी को बताया कि रूस पहला देश है, जिसने आधिकारिक तौर पर इस्लामिक अमीरात को मान्यता दी. अफगानिस्तान के लिए मॉस्को के विशेष प्रतिनिधि जमीर काबुलोव ने रूस की राज्य समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती को बताया कि सरकार ने तालिबान सरकार को मान्यता दी है.

Share This