Posted By : Admin

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी हत्याकंड के दोनों शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर

सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शूटर मारे गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये दोनों पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे। मारे गए बदमाशों की पहचान राजू उर्फ रिजवान और संजय उर्फ अकील के रूप में हुई है। यह एनकाउंटर देर रात एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जल्लापुर गांव में हुआ।

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या 8 मार्च को गोली मारकर की गई थी। परिवार वालों के अनुसार, उस दिन दोपहर करीब 2 बजे राघवेंद्र को एक फोन आया, जिसके बाद वे घर से निकले थे। लगभग एक घंटे बाद उनकी हत्या की खबर मिली। इस मामले में पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन शुरुआती जांच में कोई सफलता नहीं मिली। बाद में यह केस एसटीएफ को सौंपा गया।

हत्याकांड के बाद से दोनों शूटर फरार थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इन दोनों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा था। देर रात हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों को मार गिराया। यह कार्रवाई पत्रकार की हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Share This