एशिया कप 2025 में अब सिर्फ एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है और टीम इंडिया अपने खिताब कोे बचाने के लिए तैयारियों में जुटी है, लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम मैनेजमेंट की नजरें सिर्फ नेट प्रैक्टिस या रणनीति पर नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट पर भी टिकी हुई हैं. खासकर हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव जैसे अहम खिलाड़ियों की फिटनेस टीम की बैलेंस और रणनीति तय करने में बड़ा रोल निभाने वाली है.
भारत के T20I कप्तान और आक्रमक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव अब तक पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। जून में म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अब वे NCA, बेंगलुरु में रिकवरी प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं। रिपोर्टों के अनुसार उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए कम से कम एक और सप्ताह की आवश्यकता है।
हालांकि, एक उम्मीदभरा संकेत यह है कि उन्होंने , बेंगलुरु में नेट्स में बल्लेबाज़ी की शुरुआत कर दी है—जो उनकी रिकवर प्रगति का सकारात्मक पहलू है।

