महाराष्ट्र के वाशिम जिले में कारंजा शहर के अमर चौराहा परिसर में एक खौफनाक घटना सामने आई — जब एक गाय ने बीच सड़क पर चल रही दो महिलाओं और उनके छोटे बच्चों पर अचानक हमला कर दिया।
पूरा हादसा पास के घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
CCTV फुटेज में दिखता है कि जैसे ही महिलाएं आगे बढ़ रही थीं, गाय तेजी से उनकी ओर लपकी और उन्हें गिराने की कोशिश की. बच्चे घबराकर इधर-उधर भागने लगे. महिलाएं भी डर से चीख उठीं और भागकर किसी तरह खुद को सुरक्षित किया. इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि महिलाएं और बच्चे बुरी तरह सहम गए.
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग नगर परिषद प्रशासन से आवारा मवेशियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घायल महिला व बच्चे सुरक्षित हैं, लेकिन लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर पशुओं के आतंक को रोकने की मांग की है।

