Breaking-News

पंजाब में चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, जौड़ामाजरा-पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप आज BJP में होंगे शामिल

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच जोड़तोड़ तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामेंगे। इनके साथ पूर्व IPS अधिकारी और कुंवर विजय प्रताप सिंह के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।

चेतन सिंह जौड़ामाजरा पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं, जबकि हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। दोनों ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले पार्टी ने दोनों को विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित करने का दावा किया था।

इस बीच, आम आदमी पार्टी दोनों विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द कराने की तैयारी में है। पार्टी इस संबंध में विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी। पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले इन नेताओं के भाजपा में जाने से राज्य का सियासी समीकरण प्रभावित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button