Breaking-News

UP: कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 17 वर्षीय किशोर गंभीर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तिलक समारोह से लौट रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के रहने वाले लोग देवराज पिपरा में एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे में गांव के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40), उनके पिता रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) की मौत हो गई। वहीं, राममिलन का 17 वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना के समय कार में सवार लोगों की संख्या की जांच कर रही है। इस घटना के बाद भलुही गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button