मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
आज झारखंड बंद का ऐलान, BJP के प्रदर्शन से गरमाई रांची की सियासत रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज

25 वर्ष में भारत को विकसित देश बनाना है – PM मोदी

25 वर्ष में भारत को विकसित देश बनाना है – PM मोदी

गुजरात – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को संबोधित करते हुए सभी को नए साल की बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा की अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाने का टारगेट रखा है. उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं. अब भारत अगले 25 सालों की तैयारी कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मकसद है कि भारत को उसकी आजादी के 100 साल पूरा होने तक एक विकसित देश बनाया जाए.

पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट आर्थिक विकास और निवेश के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है. भारत और यूएई ने फूड पार्क के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग और हेल्थकेयर में निवेश के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने बताया कि भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे के लिए यूएई की कंपनियां अरबों डॉलर के निवेश पर सहमत हुई हैं. भारत और यूएई अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं.

उन्होंने भारत-यूएई संबंधों में आई प्रगाढ़ता का श्रेय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को दिया. पीएम ने बताया कि तेजी से बदलती विश्व व्यवस्था में भारत विश्व मित्र के रूप में आगे बढ़ रहा है.

गुजरात समिट में पीएम मोदी ने कहा कि सभी प्रमुख रेटिंग एजेंसियों की राय है कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा. उन्होंने कहा कि दुनिया, भारत को स्थिरता के एक महत्वपूर्ण स्तंभ तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में वृद्धि के इंजन के रूप में देखती है.

भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि 10 साल पहले भारत 11वें स्थान पर था. आज दुनिया की हर प्रमुख रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी बन जाएगा. उन्होंने कहा कि एक ऐसे समय में जब विश्व अनेक अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है. तब भारत दुनिया में विश्वास की एक नई किरण बनकर उभरा है.

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने दुनिया में बदल रहे वर्ल्ड ऑर्डर की बात की. प्रधानमंत्री ने करहा कि आज तेजी से बदलते हुए वर्ल्ड आर्डर में भारत विश्वमित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है. भारत ने विश्व को ये भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, निष्ठा, प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है.

Share This
अगला लेख → प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी और संघ प्रमुख सहित मौजूद रहेंग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,126 -416 (-0.53%)
निफ्टी 24,442 -142 (-0.58%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 86% 💨 6 km/h
Dehradun