मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी और संघ प्रमुख सहित मौजूद रहेंगे ये 5 लोग

प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी और संघ प्रमुख सहित मौजूद रहेंगे ये 5 लोग

राम उत्सव – श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का समय नज़दीक आ रहा है। अयोध्या में उत्सव की शुरुआत हो गई है तो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आचार्य और यजमान से लेकर समारोह के गेस्ट तक फाइनल कर दिए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे तो संघ प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी समेत न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी मुख्य अतिथियों में शामिल हैं। वहीं देश के अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश-दुनिया में आयोजन को लेकर निमंत्रण दिए है इस आयोजन को लेकर 14-22 जनवरी तक मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह से मंदिरों में एकत्र होकर भजन कीर्तन करेंगे साथ ही अयोध्या में हो रहे आयोजन का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। दिनभर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के बाद शाम के समय राम ज्योति जलाने का आग्रह किया गया है।

इस आयोजन को घर घर तक पहुंचाने के लिए लोगो से दीप जलाने की अपील की है। 30 दिसंबर को अपने अयोध्या दौरे पर गए पीएम मोदी ने राम भक्तों से स्वच्छता और हर घर में राम के आगमन पर दीवाली बनाने की अपील की थी। देश भर में राम भक्तों के बीच 22 जनवरी की चर्चा है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ब्रह्मा गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ होंगे तो प्रमुख आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित रहेंगे। इनके साथ ही सुनील दीक्षित, गजानंद जोगकर, अनुपम दीक्षित, घटाटे गुरुजी प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। इसमें 11 यजमान भी होंगे। श्री रामलला की मूर्ति का जिस कुटिया में निर्माण किया गया 16 जनवरी को उसी कर्म कुटी से पूजा शुरू होगी। इसके बाद मूर्ति का निर्माण करने वाले शिल्पी का प्रायश्चित पूजन होगा।

Share
अगला लेख → सपा दफ्तर के बाहर राम मंदिर पर लगा पोस्टर,अखिलेश यादव ने झाड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *