मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

सेना की मूवमेंट बढ़ी, सीमा पर भेजी जा रही है ITBP की टुकड़ियां

सेना की मूवमेंट बढ़ी, सीमा पर भेजी जा रही है ITBP की टुकड़ियां

नई दिल्ली – भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर भारतीय सेना ने उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। भारतीय सेना की ओर से चीन सीमा क्षेत्र में पूरी तरह से घेराबंदी कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि सेना की ओर से सरहद की निगहबानी के साथ ही सैन्य अभ्यास भी किया जाएगा।

चीन चमोली जिले से लगे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती और माणा पास में घुसपैठ की कई बार हिमाकत कर चुका है। लद्दाख के ताजा मामले के बाद खुफिया तंत्र के साथ ही सेना और आईटीबीपी भी अलर्ट हो गई है। पिछले कुछ दिनों से सेना के वाहन काफिले के साथ सीमा क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। सेना के एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लद्दाख में तनाव को देखते हुए सीमा क्षेत्र में व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।

Share
अगला लेख → पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *