मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

केरल के प्रसिध्द गुरुवयूर मंदिर में पीएम मोदी नें की पूजा-अर्चना

केरल के प्रसिध्द गुरुवयूर मंदिर में पीएम मोदी नें की पूजा-अर्चना

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से ठीक 6 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आंध्र प्रदेश-केरल दौरे पर हैं, जहां बुधवार सुबह उन्होंने केरल के गुरुवयूर मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद वह सुबह करीब 10:30 बजे त्रिप्रयार श्री राम मंदिर में पूजा करेंगे। फिर दोपहर करीब 12 बजे वह कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड से जुड़े 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी मंगलवार 16 जनवरी की शाम को केरल पहुंचे, जहां 1.3 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद शाम को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की. केरल जाने से पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी का दौरा किया, जहां उन्होंने 486 साल पुराने वीरभद्र मंदिर में पूजा की.

इसके साथ ही मंदिर में राम भजन किया गया और रंगनाथ रामायण पर आधारित कठपुतलियों की राम कहानी भी देखने को मिली. दूसरी ओर, पीएम मोदी मरीन ड्राइव में बीजेपी शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में भी शामिल होंगे. यह बैठक जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए प्रेरित करने के लिए हो रही है. इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

Share
अगला लेख → UP : प्रयागराज-अयोध्या-गोरखपुर के लिए आज से शुरू होगी वॉल्वो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *