मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गांदरबल: ITBP जवानों की बस सिंध नदी में गिरी, तलाश और बचाव अभियान शुरू

गांदरबल: ITBP जवानों की बस सिंध नदी में गिरी, तलाश और बचाव अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार (30 जुलाई 2025) को एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को ले जा रही एक बस भारी बारिश के बीच कुल्लन क्षेत्र में सिंध नदी में गिर गई। अधिकारियों के अनुसार, गनीमत रही कि बस में सवार सभी जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमें बस तक पहुंची और सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि बस चालक को चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बस में कितने जवान सवार थे, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

बचाव अभियान के दौरान जवानों को तो ढूंढ लिया गया, लेकिन उनके कुछ हथियार अभी तक नहीं मिले हैं। हादसे का सटीक कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन या तकनीकी खराबी के चलते बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बचाव दल को बस के अंदर जाकर जवानों को निकालते देखा जा सकता है। इस हादसे में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → सोना के भाव में आयी राहत वाली खबर,क्या है आपके शहर का ताजा भ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *