मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

2024 में एनडीए जीतेगा 400 से अधिक सीटें,तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी – ओम प्रकाश राजभर

2024 में एनडीए जीतेगा 400 से अधिक सीटें,तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी – ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बिहार के पूर्व सीएम रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि विपक्ष जातिवार जनगणना और पीडीए की बातें जितनी भी कर ले आज एनडीए के सामने कोई है नहीं। दलितों, पिछड़ों और वंचितों का काम तो पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों के साथ एनडीए गठबंधन जीतेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।

ओम प्रकाश राजभर ने बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले पर पीएम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अति पिछड़े, दलित व वंचित समाज की लड़ाई को आगे बढ़ाया। वह पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने बिहार में पिछड़ों को 26 फीसदी आरक्षण दिया। जननायक की जयंती पर उन्हें भारत रत्न दिए जाने का संदेश पूरे देश में गया है। दलित, वंचित समाज आज एनडीए के साथ खड़ा है। गरीबों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करना पिछड़े समाज को सम्मान देना है। वह सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्हें भारत रत्न दिए जाने के फैसले से पिछड़े, वंचित समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने बिहार में अति पिछड़ों को आरक्षण देने का काम किया था। उससे बिहार में उन तमाम अति पिछड़े वर्गों को राजनैतिक और सामाजिक स्तर पर उठने का मौका मिला। इसी लड़ाई को आज सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर आगे बढ़ा रहे हैं। देश में रोहिणी कमीशन को लागू करने का समय आ गया है। यह लागू किए जाने पर कर्पूरी ठाकुर का सपना पूरी तरह साकार हो जाएगा।

Share
अगला लेख → गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप प्रतिभाग करेंग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *