मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

रामलला के दर्शन करने गर्भगृह में पहुंचे ‘बजरंगबली’

रामलला के दर्शन करने गर्भगृह में पहुंचे ‘बजरंगबली’

अयोध्या – रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन पूर्ण हो गया है,राम मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है,पहले दिन करीब 5 लाख रामभक्तों ने अपने आराध्य भगवान श्रीराम का दर्शन किया. रामभक्त रामलला की एक झलक पाने को इस कदर बेताब हैं कि वो सुरक्षा बैरिकेड को भी तोड़ दे रहे हैं. लोगो को व्यवस्थित करने में पुलिसकर्मियों को काफी समस्या हो रही है. इस बीच सुरक्षाकर्मी उस वक्त हैरान हो गए, जब खुद ‘हनुमान जी’ रामलला का दर्शन करने के लिए गर्भगृह तक पहुंच गए. जी हां, एक बंदर मंगलवार के दिन रामलला के गर्भगृह में देखा गया.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने सोशल मीडिया पर इस घटना का विवरण देते हुए लिखा की मंगलवार को शाम करीब 5.50 बजे रामलला के गर्भगृह में एक बंदर को देखा गया. ट्रस्ट ने ट्वीट कर कहा, ‘आज सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा. बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा. वे बन्दर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं यह बन्दर उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे.’

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रर ट्रस्ट ने आगे कहा कि मगर जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांतभाव से भागते हुए उत्तरी द्वार की ओर गया. द्वार बंद होने के कारण वह बंदर पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होता हुआ, बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया. ट्रस्ट के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानो स्वयं हनुमान जी रामलला के दर्शन करने आये हों.

Share
अगला लेख → 2024 में एनडीए जीतेगा 400 से अधिक सीटें,तीसरी बार पीएम बनेंग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *