मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

AAP के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश, दिया 25 करोड़ का ऑफर – अरविन्द केजरीवाल

AAP के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश, दिया 25 करोड़ का ऑफर – अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली – दिल्ली राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. आप के विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी विधायकों को बताया जा रहा है कि CM केजरीवाल भ्रष्टाचार के मामले में जल्द गिरफ्तार होंगे.

केजरीवाल के मुताबिक पिछले दिनों के दौरान बीजेपी ने दिल्ली के आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों से संपर्क कर बताया कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे.उसके बाद आप (AAP) के विधायकों को तोड़ेंगे.आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों से बात हो गई है. उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की ओर से टिकट दिलाकर चुनाव लड़वा देंगे. हालांकि, उनका दावा है कि उन्होंने 21 एमएलए से संपर्क किया है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 एमएलए से ही संपर्क कर पाये हैं. पार्टी छोड़ने से मना कर दिया.

भाजपा के लोग जानते है की दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं. इनकी पैदा की गई तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं. दिल्ली की जनता आप से बेइंतहा प्यार करती है, इसलिए चुनावों में आप को हराना इनके बस की बात नहीं. यही वजह है कि एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार कर सरकार गिराना चाहते हैं.

Share
अगला लेख → विधानसभा सत्र में UCC रिपोर्ट पेश कर सकती धामी सरकार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *