मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : जल्द भाजपा जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची , हारी हुई सीटों को जीतने की तैयारी

UP : जल्द भाजपा जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची , हारी हुई सीटों को जीतने की तैयारी

2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिशन 80 का लक्ष्य हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो चुके हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी अगले हफ्ते 14 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है.

विपक्ष के गढ़ में कमल खिलने की रणनीति

दरअसल, बीजेपी लगातार विपक्ष के गढ़ में कमल मारने की रणनीति पर काम कर रही है. दिल्ली बैठक में उम्मीदवारों की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गई है. दिल्ली की बैठक में एक-एक सीट को लेकर मंथन हुआ है.

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे. वहीं, बीएल संतोष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उम्मीदवारों की सूची पर मंथन हुआ. यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे.

बैठक में यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह ने शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी. बीजेपी 2019 में हारी हुई लोकसभा सीटों को जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी.

Share
अगला लेख → PM Modi ने केबल पुल 'सुदर्शन सेतु' का किया उद्घाटन, जानें इस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *