मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस

मेरी संसदीय सीट के साथ हो रहा सौतेला व्यव्हार- अफ़ज़ाल अंसारी

मेरी संसदीय सीट के साथ हो रहा सौतेला व्यव्हार- अफ़ज़ाल अंसारी

गाज़ीपुर- जीते हुए सांसदों को क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए सांसद निधि दिया जाता है और प्रत्येक वर्ष प्रशासन के द्वारा उसका ऑडिट की रिपोर्ट केंद्र सरकार के पास भेजा जाता है जिससे आगामी उनकी निधि आती है और वह क्षेत्र का विकास करते हैं लेकिन गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के साल 2019 से लेकर अब तक की ऑडिट रिपोर्ट केंद्र सरकार के पास नहीं भेजी गई है जिसके चलते उनकी साढे सात करोड रुपए की सांसद निधि उनके खाते में नहीं आ रहा है और इस वजह से क्षेत्र के विकास के लिए बहुत सारे प्रस्ताव पेंडिंग में पड़े हुए हैं जबकि कुछ ही दिनों के बाद 2024 के लिए आचार संहिता भी लग जाएगी।

यह बात आज खुद सांसद अफजाल अंसारी ने गाजीपुर में गाजीपुर पत्रकार संगठन में अपने निधि से तैयार किए गए भवन के लोकार्पण के अवसर पर पहुंचे थे और उन्होंने अपना दर्द मीडिया कर्मियों से बया किया। उन्होंने बताया कि हमारे देश के विकास के लिए जो भी निधि रिलीज की जाती है वहां पर हमारे जनपद की रिपोर्ट आज तक नहीं गई जो यह पूरे देश का अद्भुत जनपद है। ऐसे में गाजीपुर के जनता के विकास के लिए 7.5 करोड़ रूपया के लिए लगातार फोन आ रहे हैं लेकिन यहां के अधिकारी उसकी रिपोर्ट नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी निधि रिपोर्ट प्रशासन भेज देता है और उस रिपोर्ट में हमारे निधि का पैसा 3 करोड़ से नीचे आ जाएगा तो वह 7.5 करोड़ तत्काल हमारे निधि में आ जाएगा जो हमारे क्षेत्र के विकास के लिए काम में आएगा।

उन्होंने कहा कि हम सत्ता में नहीं है सत्ता के विपरीत हैं लेकिन हमें पता है कि कैसे कार्य कराया जाए उन्होंने बताया कि गाजीपुर में पीएमजेएसवाई योजना के अंतर्गत दो कार्यकाल से ज्यादा एक कार्यकाल में बजट आया है।

उन्होंने अपने इस पीड़ा में उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है क्योंकि शासन व प्रशासन नहीं चाहता की अफजाल अंसारी के प्रस्ताव पर कोई काम हो या फिर वह अपने किसी काम का लोकार्पण कर पाए इस दौरान उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि जिला योजना की बैठक में 6 अरब का प्रस्ताव पारित किया गया था जिसके सापेक्ष अब तक मात्र 2.25 अरब रुपया ही जिला को प्राप्त हुआ है 3.75 करोड रुपए का बजट अभी भी मिलना शेष है।

Share This
अगला लेख → UP : बंगाली महासम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,509 +10 (+0.01%)
निफ्टी 24,591 +20 (+0.08%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 83% 💨 7 km/h
Dehradun