मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : बंगाली महासम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हालदार, कहा- हरहाल में मिलेगा अनुसूचित जाति का दर्जा

UP : बंगाली महासम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हालदार, कहा- हरहाल में मिलेगा अनुसूचित जाति का दर्जा

पीलीभीत में आयोजित बंगाली महासम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हालदार ने बंगाली समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में निवास कर रहे बंगाली समुदाय की उपजातियों को हर हाल में अनुसूचित जाति का दर्जा मिलेगा। इसके लिए आयोग सभी तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखकर काम कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार हालदार के पीलीभीत पहुंचने से बंगाली समाज के लोगों को अपनी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।

दरअसल कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मटैयालालपुर में निखिल भारत उदय वास्तु समिति के बैनर तले बंगाली महासम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग शामिल हुए। सम्मलेन में पहुंचे अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बंगाली समुदाय के लोगों की समस्याओं को सुना, सम्मलेन में बंगाली समाज का प्रतिनिधि मंडल भी मौजूद रहा। गौरातलव है बंगाली समुदाय के लोग साल 1970 से नागरिकता व अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग कर रहे है। मामले में 5 जनवरी को आयोग के समक्ष मुख्य सचिव उप्र-उत्तराखंड और बंगाली समाज के अधिवक्ताओं की मौजूदगी में व्यापक सुनवाई हुई जिसका अभी निर्णय आना बाकी है।

रिपोर्ट- रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Agra News : लायर्स कॉलोनी में एक ही परिवार के मिले तीन शव , …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *