मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

राजस्थान में बीजेपी सरकार और पार्टी संगठन के बीच है मतभेद? मदन राठौड़ का बड़ा बयान

राजस्थान में बीजेपी सरकार और पार्टी संगठन के बीच है मतभेद? मदन राठौड़ का बड़ा बयान

राजस्थान- राजस्थान में बीजेपी सरकार और पार्टी संगठन के बीच मतभेद की अटकलों को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार किया. उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि वह बीजेपी में मतभेद खोजने के बजाय पहले अपने आंतरिक विवाद सुलझाए.

राठौड़ की यह टिप्पणी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जयपुर यात्रा के वक्त सामने आई, जिसे लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि यात्रा पार्टी में अंदरूनी कलह के कारण हुई थी. मदन राठौड़ ने कहा, ‘‘हमारे यहां कोई अंतर्कलह नहीं है. कांग्रेस नेता बेवजह ऐसे मुद्दे खड़े करते हैं जो हैं ही नहीं. वे सिर्फ फालतू की बातें कर रहे हैं.’’

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस वाले हमारे यहां कलह ढूंढ़ रहे हैं, जबकि उनके अपने नेता आपस में ही उलझे हुए हैं. पहले अपना घर संभालें.’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ में लगे हुए हैं.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने डोटासरा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनका विधानसभा में अमर्यादित व्यवहार खुद कांग्रेस के लिए शर्मनाक रहा है. राठौड़ के अनुसार, “डोटासरा के आचरण के कारण वे अब तक दोबारा विधानसभा जाने की हिम्मत नहीं कर पाए हैं.’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी में सब कुछ सुव्यवस्थित है और कांग्रेस को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए.

सीमा पर संघर्षविराम के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर भी राठौड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भारत किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा. पाकिस्तान की ओर से माफी मांगना और भारत की शर्तों पर बात करना इस बात का प्रमाण है कि देश का नेतृत्व सशक्त और निर्णायक है. उन्होंने कहा कि संसद का सत्र भी समय पर शुरू होगा और विपक्ष को इस पर अनावश्यक शंका नहीं करनी चाहिए.

अंत में, राठौड़ ने कांग्रेस पर संविधान के दुरुपयोग और मूल्यों के उल्लंघन का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘संविधान की हत्या कांग्रेस ने कई बार की है. आपातकाल लगाया गया, चुनी हुई सरकारें गिराईं और निर्दोषों को जेल भेजा गया. अब वही पार्टी बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है.’’ राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं से अपील की कि वे बिना आधार के बयानबाज़ी करने से बचें और प्रधानमंत्री के संविधान के प्रति सम्मान से सीख लें.

Share This
अगला लेख → CMS के छात्रों ने JEE एडवान्स परीक्षा में लहराया परचम,37 छात…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun