मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

Delhi : कार पार्किंग में लगी भीषण आग , 2 बच्चो सहित 4 की मौत

Delhi : कार पार्किंग में लगी भीषण आग , 2 बच्चो सहित 4 की मौत

दिल्ली के शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से 2 लड़कियों और एक विवाहित जोड़े सहित 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 5 अन्य लोगों का अभी इलाज चल रहा है. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 5:22 बजे शास्त्री नगर, गीता कॉलोनी स्थित सरोजनी पार्क गली नंबर 13 के मकान नंबर 65 में भीषण आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस 4 दमकल गाड़ियों, एक एंबुलेंस और 3 पीसीआर वैन के साथ मौके पर पहुंची. इमारत के अंदर फंसे दो बच्चों समेत नौ लोगों को पुलिस और दमकलकर्मियों ने बचाया और पास के हेडगेवार अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान 2 बच्चियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, वह चार मंजिल है और ग्राउंड फ्लोर पर कार पार्किंग है. आग पार्किंग में लगी और पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया. गली संकरी होने के बावजूद अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। सभी मंजिलों की तलाशी ली गई। तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चों को बचाया गया और हेडगेवार अस्पताल भेजा गया।

Share
अगला लेख → पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर ईडी ED की रेड , कई …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *