मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

आलमगीर आलम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद भी छोड़ा

आलमगीर आलम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद भी छोड़ा

कैश घोटाले में फंसे झारखंड के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद भी छोड़ दिया है. उनके बेटे तनवीर आलम ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि उनके पिता आलमगीर आलम ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था, लेकिन जेल मैनुअल के कारण शनिवार को भेजा गया इस्तीफा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा. बता दें कि टेंडर कमिश्नर घोटाले में गिरफ्तार आलमगीर आलम से सभी विभाग ले लिये गये थे. उन्हें 15 मई को गिरफ्तार किया गया था.

बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले के मामले में पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई जगहों पर छापेमारी की थी. इस दौरान अलगीर आलम के सचिव के नौकर के घर से 37 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद हुआ था. इस सिलसिले में पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया. आलमगीर आलम के पास संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी थी. जामताड़ा से कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा. इरफान अंसारी के मंत्री बनने की उम्मीद है.

Share
अगला लेख → NEET Counselling पर रोक लगाने से SC का इनकार , NTA से मांगा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *