Jilla-News

UP : तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग , 2 बच्चों समेत 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोनी इलाके में तीन मंजिला मकान में आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. घटना रात करीब 8 बजे लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को भागने का मौका ही नहीं मिला. सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने घर से पांच शव बरामद किए, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों में 28 वर्षीय फरहीन, 7 वर्षीय शीश, 30 वर्षीय नाजरा, 30 वर्षीय सैफुर, 35 वर्षीय रहमान और 8 वर्षीय इकरा शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button