मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इलाज करने से 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

UP : मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इलाज करने से 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

महोबा में मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा गलत इलाज किए जाने से 14 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई जिससे आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही करने की बात कही है।

आपको बता दें कि श्रीनगर कोतवाली कस्बा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा बीमार किशोरी का इलाज किया गया था इस दौरान उसकी तड़पकर मौत हुई है। बताया जाता है कि किशोरगंज इलाके का निवासी विनोद अपनी बीमार साली 14 वर्षीय खुशी विश्वकर्मा को इलाज के लिए श्रीनगर कस्बा में संचालित सूर्यांश मेडिकल स्टोर ले गया था। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक अरविंद गुप्ता द्वारा बीमार खुशी को इंजेक्शन लगाने के बाद बोतल चढ़ाई गई और कुछ दवा देकर घर वापस भेज दिया गया। परिजन बताते हैं कि उसकी हालत में सुधार हुआ लेकिन अचानक शाम होते-होते उसके शरीर में दाने निकलने लगे और शरीर में सूजन आने लगी जिससे वह तड़पकर बिहोश हो गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग फिर उसे उसी मेडिकल स्टोर में लेकर पहुंचे तो मेडिकल संचालक स्टोर चालक अरविंद गुप्ता ने फिर से दवा देखकर ठीक होने की बात कही लेकिन उसकी बिगड़ती हालत के चलते मेडिकल संचालक ने हाथ खड़े कर दिए और उसे बाहर ले जाने के लिए बोल दिया। जिससे परिवार के लोग उसे झांसी ले जाने लगे तो उसकी मौत हो गई। 14 वर्षीय किशोरी की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा किशोरी को बुखार आने पर गलत इलाज किया गया है जिसके चलते उसे दवा का इंफेक्शन हुआ और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल संचालक अरविंद गुप्ता के खिलाफ मुकदमा लिखकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर श्रीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → पश्चिम बंगाल में भीषण रेल हादसा , ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *