मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

पश्चिम बंगाल में भीषण रेल हादसा , ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर

पश्चिम बंगाल में भीषण रेल हादसा , ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं. 5 हादसों में पैसेंजर ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए. एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए. इनमें से एक कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

यह ट्रेन अगरतला से सियालदह जा रही थी. यह हादसा पश्चिम बंगाल के रंगपानी और निजबारी स्टेशनों के बीच हुआ। बचाव कार्य के लिए आपदा टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। मौके पर एक राहत ट्रेन भी भेजी जा रही है. वहीं, रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने 5 मौतों की सूचना दी थी लेकिन बाद में रेलवे और पुलिस ने 7 मौतों की पुष्टि की है।

पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा कि मौके पर स्थिति अभी भी गंभीर है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. उधर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया- ‘एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।’ रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुटे हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

Share
अगला लेख → AAP के पूर्व विधायक BJP में हुए शामिल ,चुनाव में किया था AAP…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *