Sports

T20 वर्ल्ड कप 2024: क्या इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों का होगा भारत के लिए आखिरी वर्ल्ड कप मैच?

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में जगह बनाई. रोहित ब्रिगेड ने लगातार तीन ग्रुप मैच जीते हैं. हालांकि, चौथा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली टीम के लिए ओपनिंग कर रहे हैं. लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है.

कोहली के साथ-साथ तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है. इस लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा भी शामिल हैं.

टीम इंडिया के लिए कई खिलाड़ी तैयार हो चुके हैं. लेकिन सीनियर खिलाड़ियों की वजह से नए खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता. ऐसे में टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में बदलाव की ओर बढ़ सकती है. कोहली और रोहित काफी समय से टी20 टीम से बाहर थे. लेकिन उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मौका दिया गया. लेकिन विराट कोहली ने तीन ग्रुप मैच खेले और तीनों में असफल रहे. वहीं, रवींद्र जड़ेजा भी कुछ खास नहीं कर सके. ऐसे में उनका पत्ता टी20 से कट सकता है.

Related Articles

Back to top button