मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : होटल में फंदे से लटका मिला दंपति का शव , आर्थिक तंगी से थे परेशान

Lucknow : होटल में फंदे से लटका मिला दंपति का शव , आर्थिक तंगी से थे परेशान

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के एक होटल में पति-पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, दंपति पिछले शुक्रवार को प्रयागराज से लखनऊ आए थे. और यहां वे होटल के कमरा नंबर 302 में ठहरे हुए थे. लेकिन जब चेकआउट करने का समय आया तो होटल स्टाफ ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जब दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि दोनों पति-पत्नी फंदे से लटके हुए थे.

जांच के दौरान पता चला कि दोनों पति-पत्नी थे, जिनका नाम महबूब आलम और जेबा अंसारी था. दोनों प्रयागराज के करेली के रहने वाले थे और किसी काम से लखनऊ आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों आर्थिक तंगी से परेशान थे और पारिवारिक समस्या के चलते दोनों ने आत्महत्या का रास्ता चुना.

इस मामले में एडीसीपी मनीष सिंह ने बताया कि नाका थाना क्षेत्र के एक होटल से सूचना मिली थी कि कमरे में एक शव मिला है. जब वह मौके पर आया तो उसने दो पति-पत्नी को देखा जो यहां रहने आए थे। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और फिलहाल मौके पर जांच चल रही है.

Share
अगला लेख → पीएम Sheikh Hasina का इस्‍तीफा , सेना ने संभाला देश का कमान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *