मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

देशभर में हो रहा है चीन का विरोध, शाहजहांपुर में निकाली गई चीन की अर्थी

देशभर में हो रहा है चीन का विरोध, शाहजहांपुर में निकाली गई चीन की अर्थी

शाजहांपुर – भारतीय सैनिकों की शहादत पर चीन के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार जारी है। शाहजहांपुर में आज लोगों ने चीन के राष्ट्रपति की अर्थी निकाली। जिसे चौराहे पर लाठी-डंडों से पीटकर आग के हवाले किया गया। मांग की गई है कि पाकिस्तान की तरह भारत को चीन में भी घुसकर सैनिकों की शहादत का बदला लेना चाहिए।

यहां सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति की अर्थी पूरे शहर में घुमाई। इसके बाद उसे थाना सदर बाजार क्षेत्र के खिरनी बाग चौराहे पर लाया गया जहां लोगों ने चीन के राष्ट्रपति की अर्थी को लाठी-डंडों से पीटा और उसे आग के हवाले कर दिया। यहां सैनिकों की शहादत पर लोगों में चीन के खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों की मांग है कि सैनिकों की शहादत खाली नहीं जानी चाहिए। भारत को पाकिस्तान की तरह चीन को भी सबक सिखाना चाहिए । जिस तरह से पाकिस्तान में घुसकर भारत ने एयर स्ट्राइक की थी उसी तरह चीन को भी भारत अपनी ताकत दिखाएं। साथ ही चीनी उत्पादों का बहिष्कार की भी अपील की गई।

Report-sanjay

Share
अगला लेख → काकोरी डकैती कांड में एक और फरार अभियुक्त गिरफ्तार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *