मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कड़क चाय नहीं मिली तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या

कड़क चाय नहीं मिली तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या

लखीमपुर खीरी – यूपी के लखीमपुर खीरी में पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड की वजह बड़ी ही अजीब बताई गयी है बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा कड़क चाय ना बनाने के चलते पति ने उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

मामला उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां कोतवाली के बरबर गांव का है. जहां पर सोमवार सुबह बबलू नाम के युवक ने अपने की पत्नी की हत्या महज इस बात की वजह से कर दी, क्योकि उसने कड़क चाय नहीं बनाई थी. आज सुबह जब युवक की 6 महीने की गर्भवती पत्नी रेनू चाय बनाने के लिए उठी, तो उसका पति बबलू से चाय बनाने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद बातों ही बातों में पति बबलू इतना आग बबूला हो गया कि उसने रसोई में रखें चाकू से पत्नी की गोद का हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

रेनू के चाचा राम सिंह ने बताया यह रेनू और बबलू की शादी 16 साल पहले हुई थी इन दोनों के तीन बच्चे थे और रेनू 6 माह से गर्भवती थी बबलू काफी गुस्सैल किस्म का युवक था जो अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर अपनी पत्नी रेनू के साथ मारपीट करता रहता था आज सवेरे भी गुस्से में आकर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

Share
अगला लेख → जगन्नाथ रथ यात्रा - आज भगवान निकलेंगे मंदिर से बाहर , लेकिन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *