मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

‘बिग बॉस 18’ से बाहर हुई ये टीवी एक्ट्रेस , डबल एविक्‍शन से कंटेस्टेंट्स को लगा झटका

‘बिग बॉस 18’ से बाहर हुई ये टीवी एक्ट्रेस , डबल एविक्‍शन से कंटेस्टेंट्स को लगा झटका

‘बिग बॉस 18’ के तीसरे हफ्ते में इस बार डबल एविक्शन देखने को मिला, जिसमें मुस्कान बामने के बाद नायरा बनर्जी भी घर से बाहर हो गईं। सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस शो में लगातार चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं। इस हफ्ते, शो में रोहित शेट्टी ने एलिमिनेशन की घोषणा की, जिन्हें यह जिम्मेदारी सलमान ने सौंपी थी। उन्होंने एलान किया कि नायरा बनर्जी को शो छोड़ना होगा। इसके बाद नायरा ने सभी कंटेस्टेंट्स से खुशी-खुशी विदाई ली और शो को अलविदा कह दिया। दर्शकों से सबसे कम वोट पाने के कारण मुस्कान बामने के बाद नायरा बनर्जी को भी घर से बाहर होना पड़ा।

इस हफ्ते एविक्शन के लिए अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, विवियन डीसेना और नायरा बनर्जी नॉमिनेटेड थे। जैसे ही रोहित शेट्टी ने नायरा का नाम लिया, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैंने भी यही सोचा था।” फिर उन्होंने सभी को अलविदा कहा और सलमान खान की तारीफ करते हुए शो से बाहर चली गईं। नायरा से पहले आखिरी एलिमिनेशन ‘अनुपमा’ फेम मुस्कान बामने का हुआ था, जिन्हें घरवालों के वोट्स और अविनाश मिश्रा व अरफीन खान द्वारा दी गई रैंकिंग के आधार पर घर से निकाला गया।

27 अक्टूबर के एपिसोड में रोहित शेट्टी और अजय देवगन भी अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर में आए। बातचीत के दौरान रोहित ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन को एक स्टंट की टाइमिंग का गलत अंदाजा लगने के कारण चोट लग गई थी। अब तक शो में तीन कंटेस्टेंट्स को एविक्ट किया जा चुका है, और शो के ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को बांधे रखा है।

Share This
अगला लेख → मोहित पांडेय की मौत के बाद परिवार से मिले सीएम योगी , दिया य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 90% 💨 6 km/h
Dehradun