मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सोनू सूद को इस देश ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर , मिली बड़ी जिम्मेदारी

सोनू सूद को इस देश ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर , मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोरोना महामारी के बाद सोनू सूद को गरीबों के मसीहा के रूप में देखा जाने लगा, और अब उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिससे वह खुद भी बेहद खुश हैं। सोनू सूद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें थाईलैंड के पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने उन्हें ‘ऑनरेरी टूरिज्म एडवाइजर’ के रूप में नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वह इस सम्मान को पाकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “थाईलैंड के पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा मेरे परिवार के साथ इस खूबसूरत देश में हुई थी, और अब इस नई भूमिका में, मैं थाईलैंड के खूबसूरत नज़ारों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हूँ।”

देश की सेवा और मदद के लिए सोनू सूद को सोशल मीडिया पर हमेशा सराहा जाता रहा है, और अब इस नई उपाधि ने उनकी लोकप्रियता में एक और इज़ाफा कर दिया है।

Share
अगला लेख → ड्रोन से होगी यूपी के गांवों में विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *