मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

प्रदर्शनकारी छात्रों की बड़ी जीत, RO/ARO परीक्षा स्थगित, अब वन डे-वन शिफ्ट में होगा एग्जाम

प्रदर्शनकारी छात्रों की बड़ी जीत, RO/ARO परीक्षा स्थगित, अब वन डे-वन शिफ्ट में होगा एग्जाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने छात्रों के विरोध को ध्यान में रखते हुए यूपी पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा और समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) 2023 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, इन परीक्षाओं में लागू की गई नार्मलाइजेशन प्रक्रिया को भी हटाने का फैसला किया गया है।

छात्रों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और आयोग को छात्रों से संवाद कर आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए। इसके बाद आयोग ने यह फैसला लिया है कि पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन में आयोजित की जाएगी।

RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

पहले जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपी पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को दो पालियों में किया जाना था। वहीं RO/ARO की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को आयोजित की जानी थी, जिसमें 22 दिसंबर को दो पाली और 23 दिसंबर को एक पाली रखी गई थी।

अब अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए आयोग अगले एक से दो दिनों में इन परीक्षाओं के लिए नई तारीखें जारी कर सकता है।

Share This
अगला लेख → राजस्थान में बड़ा हादसा , अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Light rain
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun