मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट्स जल्द करें आवेदन

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट्स जल्द करें आवेदन

भारत के सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। यहां विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए SC ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने विज्ञापन संख्या एफ.6/2024-एससी (आरसी) के माध्यम से कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड), वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक और व्यक्तिगत सहायक के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in/recruitments पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 दिसंबर 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्ति विवरणकुल 107 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) (ग्रुप ए, राजपत्रित पद) के 31 पद, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 33 पद और पर्सनल असिस्टेंट (ग्रुप बी, अराजपत्रित पद) के 43 पद भरे जाएंगे। इतनी होगी सैलरी इस भर्ती अभियान के तहत मास्टर (शॉर्टहैंड) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये मासिक वेतन मिलेगा. वहीं, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट को 47,600 रुपये और पर्सनल असिस्टेंट को 44,900 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा।

आयु सीमा
सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए।सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 1,000 रुपये प्लस बैंक शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, पीएच उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को 250 रुपये और बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। किसी अन्य रूप में शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा. शुल्क भुगतान यूको बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए भुगतान गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा

Share
अगला लेख → देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ , P…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *