मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

Bigg Boss 18 : ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्तों में दरार , दोस्ती पर उठे सवाल

Bigg Boss 18 : ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्तों में दरार , दोस्ती पर उठे सवाल

बिग बॉस 18’ के घर में रिश्ते और दोस्ती हमेशा से चर्चा का केंद्र रहे हैं। हाल ही में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच हुई तीखी बहस ने घर का माहौल गर्मा दिया। एक लाइव स्ट्रीम क्लिप में दिखाया गया कि ईशा ने अविनाश पर आरोप लगाया कि वह उसे नजरअंदाज कर रहे हैं और अपना ज्यादा समय विवियन डीसेना के साथ बिता रहे हैं। ईशा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगी, चाहे इसके लिए मुझे अपना खेल ही क्यों न छोड़ना पड़े।”

अविनाश ने ईशा के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह यह सब सिर्फ खुद को सुरक्षित रखने के लिए कह रही हैं। ईशा ने यह भी स्पष्ट किया कि विवियन और अविनाश के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण वह खुद को अकेला महसूस कर रही हैं। अविनाश ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और कहा कि वे तीनों हमेशा साथ रहे हैं, लेकिन इस बार ईशा उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थीं। ईशा ने यह भी आरोप लगाया कि विवियन और अविनाश दोनों ने उसे नजरअंदाज किया है। इस विवाद के बाद, घर में अब तक मजबूत माने जाने वाले ईशा और अविनाश के रिश्ते पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को और भी रोमांचक ड्रामा देखने को मिलेगा। इस हफ्ते घर में शालिनी पासी स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री करने वाली हैं। वहीं, नॉमिनेशन में इस बार शिल्पा शिरोडकर, सारा अरफीन खान, चुम दरंग, कशिश कपूर, दिग्विजय राठी और करण वीर मेहरा का नाम शामिल है।

ईशा और अविनाश की नजदीकियों को अक्सर घर में प्यार का नाम दिया जाता रहा है, लेकिन दोनों ने हमेशा इसे सिर्फ दोस्ती कहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस तनाव का उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ता है और ‘बिग बॉस 18’ के घर में क्या नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।

Share
अगला लेख → आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस पलटी, 6 की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *