मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP में उच्च शिक्षा के लिए बढ़ावा, तीन नई निजी यूनिवर्सिटी खुलेंगी जल्द

UP में उच्च शिक्षा के लिए बढ़ावा, तीन नई निजी यूनिवर्सिटी खुलेंगी जल्द

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों और विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसरों की स्थापना के लिए चार विधेयक पारित किए हैं। यह कदम उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित करने में सहायक होगा। राज्य में जो नए विश्वविद्यालय स्थापित होने जा रहे हैं, वे हैं: विद्या विश्वविद्यालय, मेरठ; विवेक विश्वविद्यालय, बिजनौर; और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, उन्नाव।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ये सुधार राज्य की शिक्षा प्रणाली को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इन विश्वविद्यालयों और विदेशी परिसरों की स्थापना से छात्रों को अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा यहीं उपलब्ध होगी।

विदेशी विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों के लिए नए अवसर

मंत्री ने बताया कि अब तक केवल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत संस्थान ही राज्य में विश्वविद्यालय स्थापित कर सकते थे। लेकिन नए विधेयक में बदलाव के जरिए अन्य राज्यों के पंजीकृत संस्थानों, कंपनियों और ट्रस्टों को भी यहां निजी विश्वविद्यालय खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही, यूजीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालयों को भी राज्य में परिसर स्थापित करने की पात्रता मिलेगी।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विद्या विश्वविद्यालय, विवेक विश्वविद्यालय और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय जैसे संस्थान न केवल उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेंगे, बल्कि क्षेत्रीय विकास और रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन देंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य को एक शैक्षिक हब में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Share
अगला लेख → UPAA अवार्ड्स 2024 : बॉलीवुड समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *