मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

क्रिसमस पार्टी में करिश्मा कपूर ने बिखेरा जलवा, फैन्स को खूब भाया उनका लुक

क्रिसमस पार्टी में करिश्मा कपूर ने बिखेरा जलवा, फैन्स को खूब भाया उनका लुक

क्रिसमस का त्योहार करीब आते ही तैयारियां जोरों पर हैं। 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस खास पर्व की रौनक हर तरफ देखने को मिल रही है। फिल्मी दुनिया में भी क्रिसमस का जोश और उत्साह नज़र आ रहा है। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने एक भव्य क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में करिश्मा कपूर समेत कई नामी सितारे पहुंचे। करिश्मा कपूर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

करिश्मा ने बैंगनी रंग की खूबसूरत फुल-लेंथ ड्रेस पहन रखी थी, जिसे उन्होंने काली हील्स और एक स्टाइलिश हैंडबैग के साथ कंप्लीट किया। इंस्टेंट बॉलीवुड ने इस पार्टी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें करिश्मा कपूर पपराज़ी के लिए शालीनता से पोज़ देती नज़र आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैन्स ने करिश्मा की खूबसूरती की खूब तारीफ की। किसी ने उन्हें “90 के दशक की सबसे खूबसूरत अदाकारा” कहा, तो किसी ने उनकी प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।

टेरेंस लुईस की क्रिसमस पार्टी में सितारों का जलवा
टेरेंस लुईस की इस पार्टी में करिश्मा कपूर के अलावा ऋत्विक धनजानी, रोनित रॉय, सोनाली बेंद्रे, रेमो डिसूजा, अलवीरा खान अग्निहोत्री, अर्जुन बिजलानी, लिजेल डिसूजा, रवि दुबे, सरगुन मेहता, मंदिरा बेदी, मनीष पॉल, राहुल शेट्टी और गीता कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए।

पार्टी में शामिल होने से पहले करिश्मा कपूर अपने भतीजे के वार्षिक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल भी गईं। इस कार्यक्रम में कई ए-लिस्ट हस्तियां अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंचीं। इनमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और गौरी खान, करीना कपूर और सैफ अली खान, शाहिद कपूर समेत कई सितारे शामिल थे।

Share
अगला लेख → पवन सिंह के नए गाने ‘बियाहल महिला’ ने मचाई धूम, 48 घंटे में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *